फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र का महापर्व मनाने निकले कार्मिक

विज्ञापन
लोकतंत्र का महापर्व मनाने निकले कार्मिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा/कासगंज। हाथ में ईवीएम केस, कंधों पर जिम्मेदारी और मन में जोश। लोकतंत्र का महापर्व मतदान कराने के लिए सोमवार को कुछ इसी जुनून के साथ पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हो गईं। मंगलवार को होने वाले मतदान के लिए विधानसभावार टेबिलों से पोलिंग पार्टियों को ईवीएम, वीवीपैट और अन्य मतदान सामग्री थमाई गई। एटा शहर की मंडी समिति से 792 पोलिंग पार्टियां और कासगंज में अमांपुर रोड स्थित मंडी समिति से 290 बसों से 1206 पार्टियां रवाना हुईं।
विज्ञापन

एटा में चैंबर बना 30-30 टेबिल लगाईं
एटा की मंडी समिति में हर विधानसभा के हिसाब से अलग-अलग चैंबर बनाकर और 30-30 टेबिलें लगाई गई थीं। मतदान कार्मिकों ने अपनी विस की टेबिल पर पहुंचकर ईवीएम, वीवीपैट और अन्य मतदान सामग्री ली। बाद में ईवीएम चेक कीं। डीएम आईपी पांडेय और एसएसपी स्वप्निल ममगाई, एडीएम केशव कुमार, केपी सिंह ने मंडी समिति स्थल पर पार्टियों की रवानगी का जायजा लिया।
ऐन वक्त तक ड्यूटी कटवाने की सिफारिशें
रवानी के दौरान ऐन वक्त तक ड्यूटी कटवाने की सिफारिशें होती रहीं। कार्मिक अपनी परेशानियां लेकर डीएम के पास पहुंचे, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया। सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट पोलिंग पार्टियों की खोज में जुटे रहे।
विज्ञापन

कासगंज में 96 कार्मिक गैरहाजिर रहे
जिले में 805 मतदान केंद्र और 1206 बूथ बनाए गए हैं। सोमवार सुबह आठ बजे से सीडीओ डॉ. दिनेश कुमार की देखरेख में पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई। बसों में पोलिंग पार्टियों के साथ सुरक्षाकर्मी भी भेजे गए हैं। रवानगी स्थल पर 96 मतदान कार्मिक ड्यूटी करने नहीं पहुंचे। प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। हालांकि आरक्षित 125 पार्टियों से अनुपस्थित कार्मिकों की पूर्ति कर दी गई।

वाहन ढूंढते रहे सेक्टर मजिस्ट्रेट और कार्मिक
वाहनों पर पोलिंग पार्टी की संख्या तो चस्पा थी, लेकिन वाहन क्रमबद्ध नहीं खड़े थे। पहले तो कार्मिक वाहनों को ढूंढते रहे और फिर पार्टियां रवानगी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों को वाहन ढूंढने पड़े।
ताश खेलते दिखे वाहन चालक
अधिग्रहीत किए वाहनों के चालक समय पास करने के लिए ताश खेलते देखे गए। ताश के माध्यम से चालक अपना समय पास करते दिखे।
- सभी बूथों तक पोलिंग पार्टियां भेज दी गई हैं। जो कार्मिक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहे उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- डा. दिनेश कुमार, सीडीओ, कासगंज।

फोटो
जाम में फंसे कार्मिक हुए परेशान
कासगंज। पोलिंग पार्टियों के वाहन रवाना हुए तो अमांपुर रोड पर जाम लग गया और वाहन फंसे रहे। यातायात पुलिस ने रूट डायवर्ट किया, फिर भी जाम नहीं खुला। कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर बाद जाम से मुक्ति मिली। 290 बसें, 200 पुलिस के वाहन जब मंडी स्थल से सड़क की ओर आए तो जाम बढ़ता गया। दोपहर को चटक धूप थी। जाम में फंसे लोग व कार्मिक परेशान रहे। अमांपुर रोड तिराहे से बाईपास के लिए रूट डायवर्ट कर वाहन निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें