फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमाएं सील, चुनाव कराने पहुंची फोर्स ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। लोकसभा चुनावों को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है। मथुरा जिले की सीमाएं सील कर दी गईं हैं। राजस्थान और हरियाणा बार्डर पर अतिरिक्त फोर्स लगा दिया गया है। चुनाव कराने पहुंची फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया है। मंगलवार को कई इलाकों में फ्लैग मार्च भी किया गया। होटल और गेस्ट हाउस में चेकिंग की गई। गांवों में भी फ्लैग मार्च किया गया।
विज्ञापन


मथुरा संसदीय सीट पर 18 अप्रैल को मतदान होगा। शांति पूर्ण चुनाव कराने के लिए फोर्स पहुंच गया है। फोर्स ने कई इलाकों में फ्लैग मार्च भी किया। सभी मतदान केंद्रों को देखा। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का भी नक्शा बना लिया गया है।

16 अप्रैल को जिले भर में फोर्स ने चेकिंग की। हर मार्ग चुनाव कराने आए फोर्स की निगहबानी में रहा। चाहे गोवर्धन हो या फिर वृंदावन। बरसाना, नंदगांव, कोसीकलां से जुड़े दूसरे राज्यों के मार्गों पर सारा दिन चेकिंग होती रही। गाड़ियों को रोक-रोककर चेक किया गया। साथ ही लोगों को बताया गया कि वह बेझिझक होकर वोट डालने के लिए जाएं। कहीं किसी प्रकार की गड़बड़ी लगे तो तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए।
विज्ञापन


इन मार्गों पर रही निगहबानी
-यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा-दिल्ली हाईवे, मथुरा-अलीगढ़ मार्ग, मथुरा-भरतपुर मार्ग,कोसीकलां-नंदगांव-कामा मार्ग

सभी होटल और गेस्ट हाउस भी चेक किए गए
मथुरा। चुनाव कराने पहुंची फोर्स ने सभी होटल, धर्मशालाएं और गेस्ट हाउस भी चेक किए। रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड तक फोर्स का पहरा रहा। हर आने जाने वाले पर निगाह रही। बस स्टैंड पर बाहर से आने वाली बसों को भी चेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें