फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के दबंग भाई ने युवती को पीटकर किया अधमरा, हालत गंभीर

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
मैनपुरी के बरनाहल क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को दबंगों ने सारी हदें पार कर दीं। एक युवती को बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया। बचाने आईं बहनों को भी पीटा। आरोपी एक साल से युवती को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता आ रहा था। गुरुवार को जब युवती चारा लेने गई तो उसके साथ छेड़छाड़ की। वहीं, दूसरी ओर पुलिस पूरे मामले को दबाने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्राम प्रधान का भाई करीब एक वर्ष पूर्व गांव की ही एक युवती के घर में घुस गया था। आरोप है कि युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी अश्लील फोटो खींच ली थीं। तभी से वह लगातार युवती को ब्लैकमेल करता आ रहा है। करीब एक माह पूर्व से वह आते जाते युवती के साथ छेड़छाड़ भी करने लगा। बदनामी के डर से युवती सबकुछ सहती रही।

गुुरुवार की दोपहर युवती खेत पर चारा लेने के लिए जा रही थी, तभी प्रधान का भाई वहां आ पहुंचा। उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर भाई के साथ मिलकर युवती को लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर पीछे आ रहीं दोनों बहनें जब बचाने के लिए आईं तो दबंगों ने उन्हें भी पीटा।
विज्ञापन


दबंग करीब आधा घंटा तक युवतियों को पीटते रहे। इस दौरान युवती अचेत होकर गिर गई। इसके बाद वे छोड़कर चले गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने युवतियों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं दोनों बहनें भी घायल हैं। उधर, इंस्पेक्टर जेडी सिंह का कहना है कि छेड़छाड़ और मारपीट में अंतर होता है। अभी हम कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है।

युवती के साथ छेड़छाड़ के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। करीब आधा घंटा तक दबंगों ने तांडव किया, लेकिन इस दौरान वहां मौजूद लोग सिर्फ तमाशबीन ही बने रहे। दबंगों के खौफ के आगे कोई भी विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। घायल युवती की बहन का कहना है कि दबंग प्रधान का भाई धमकी देता है कि शादी नहीं होने देगा। उसका फोटो इंटरनेट पर वायरल कर देगा। बहन हमेशा डरी हुई रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें