कासगंज। लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन में एटा-कासगंज सीट सपा के खाते में आई है। इसके बावजूद अब तक सपा हाईकमान ने यहां से प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया है। हालांकि सपा कार्यकर्ता बसपाइयों के साथ मिलकर भाजपा को हराने की रणनीति बना रहे हैं।
पार्टी के कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में रामपुर से सपा में शामिल होने वाली पूर्व सांसद मुशीर अहमद की बेटी नादिरा सुल्तान को का पार्टी के जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया गया। सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि चुनाव का बिगुल बज चुका है। शीघ्र ही सीट पर प्रत्याशी का नाम सामने आ जाएगा। सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। अपने अपने क्षेत्र में जाकर पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों को बताएं। पूर्व विधायक हसरत उल्ला खां शेरवानी ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में भाजपा छोड़कर आने वाले राजेंद्र प्रसाद कठेरिया, वेदप्रकाश सोनी, सुधीर कुमार, रविकांत, अवेश कुमार लोधी, प्रदीप कुमार आदि को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। बैठक में पूर्व विधायक नेत्रपाल सिंह राघव, जिला उपाध्यक्ष स्वालेह अंसारी, लक्ष्मण सिंह यादव, अजंट सिंह, मनोज यादव, हिमांशु शाक्य, मुनेंद्र शाक्य, महेंद्र सिंह कुशवाह, कैप्टन बीपी सिंह, ओम शिव मिश्रा, प्रो. विजेंद्र सिंह यादव, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
चुनाव के लिए सहयोगी नियुक्त
कासगंज। चुनाव में सहयोग के लिए हाईकमान से सहयोगी नियुक्त किए गए हैं। इनमें कासगंज विधानसभा पर पूरनमल प्रजापति अलीगढ़, अमांपुर पर ठा. किशोर सिंह मथुरा, पटियाली पर जितेंद्र सिंह यादव फर्रुखाबाद, एटा पर जागेश्वर यादव मथुरा, मारहरा पर जसवंत सिंह एमएलसी को नामित किया गया है।
विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारी बनाह्यए
कासगंज। चुनाव की दृष्टि से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र पर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इनमें कासगंज विधानसभा में पूर्व विधायक हसरत उल्ला शेरवानी, अमांपुर विधानसभा में पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह सोलंकी, पटियाली विधानसभा में पूर्व विधायक जसवीर सिंह यादव, एटा विधानसभा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एटा जोगेंद्र सिंह यादव, मारहरा विधानसभा में पूर्व विधायक अमित गौरव टीटू को प्रभारी नियुक्त किया गया है।