फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खारे पानी से नहीं मिटती प्यास, मीठे की कब पूरी होगी आस

विज्ञापन
Save Water
विज्ञापन
एटा। खारे पानी से जूझ रहे जलेसर क्षेत्र के लोगों पर सरकार महरबान हुई तो टीटीएसपी योजना के तहत 25 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत कर दी गई। इस परियोजना को स्वीकृत हुए लंबा समय हो गया है लेकिन अभी तक धरातल पर कोई कार्य नजर नहीं आया। ऐसे में खारा पानी से ही लोगों को अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है। योजना के बारे में जानकारी होने के चलते लोग बस आस लगाए बैठे हैं कि कब यह परियोजना शुरू होगी।
विज्ञापन

जिले का जलेसर ब्लॉक खारा पानी की समस्या से जूझ रहा है, जिसको मीठा पानी मुहैया कराने के लिए कई परियोजनाएं संचालित की गईं। पिछले वर्ष स्थानीय जनप्रतिनिधियों की पहल से टैंक टाइप स्टेंड पोस्ट (टीटीएसपी) परियोजना को स्वीकृति मिल गई। इस परियोजना के तहत ब्लॉक जलेसर और ब्लॉक अवागढ़ का कुछ भाग शामिल किया गया। यहां पर खारा पानी की गंभीर समस्याएं थी।
लगाने थे 300 टैंक
परियोजना में स्वीकृति के तहत 300 टैंक लगाने का प्रस्ताव पास हुआ हैं। प्रत्येक टैंक की क्षमता एक हजार लीटर पानी भंडारण की है। इस योजना को मूर्त रूप देने की जिम्मेदारी जल निगम को दी गई थी। जब इस परियोजना के बारे में जलेसर और अवागढ़ क्षेत्र के लोगों को जानकारी हुई तो वह खुशी से फूले नहीं समाए।
विज्ञापन

काफी दूर मिलता पीने योग्य पानी
जलेसर और अवागढ़ क्षेत्र के कई गांव खारे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। वह कई-कई किमी दूर से पीने योग्य पानी लेकर आते हैं। कड़ी मेहनत के बाद यहां के लोगों को किसी तरह से पीने योग्य पानी मिल पाता है। लेकिन एक साल बाद भी परियोजना का कार्य धरातल पर शुरू नहीं हो सका है। यही वजह है कि यहां के वाशिंदों में मायूसी पैदा होती जा रही है।
सर्वे के बाद शुरू होगा काम
पीने योग्य पानी के लिए लोग परेशान हैं। वहीं इस योजना के तहत अभी तक यह पता नहीं लगाया जा सका है कि मीठा पानी किस क्षेत्र में है। इसके लिए जल्द सर्वे कराया जाएगा। इस सर्वे में यह देखा जाएगा कि पीने योग्य पानी कहां कहां है। जिम्मेदारों का कहना है कि सर्वे के बाद कार्य तेजी से कराया जाएगा।
चार ठेकेदार करेंगे परियोजना में कार्य
टीटीएसपी परियोजना को चार जोन में बांटकर जल निगम कार्य कराने जा रहा है। जिसमें चार ठेकेदारों को जिम्मेदारी दी गई है, इसमें एक एटा की फर्म है जब कि तीन फर्म आगरा की शामिल हुई हैं। लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हो सका है।
टीटीएसपी परियोजना के लिए ई-टेंडरिंग प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। ठेकेदारों को जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कार्य को जल्दी समाप्त कराने के लिए ही चार जोन में बांटा गया है।
विज्ञापन

अविनेंद्र सिंह भाटी, अधिशासी अभियंता, जल निगम
आंकड़ों पर एक नजर
2528.88 करोड़ की है परियोजना
300 टैंक लगने हैं
10 हजार लीटर पानी क्षमता का होगा टैंक
02 विकास खंडों में संचालित होगी परियोजना
04 ठेकेदार करेंगे परियोजना का कार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें