फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शान से फहराया जाएगा तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। शनिवार को जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसके चलते गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर जनपद भर में कार्यक्रमों की रिहर्सल चलती रही।

मंचन कार्यक्रम को लेकर जिले भर में तैयारियां पूरी कर ली गईं। रिहर्सल कार्यक्रम में छात्राओं ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। जिला प्रशासन ने भी गणतंत्र दिवस को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन



शुक्रवार को जिले में गणतंत्र दिवस की तैयारियों का दौर चलता रहा। स्कूलों तथा कॉलेजों में मंचन कार्यक्रम की पूर्णता के लिए अंतिम रिहर्सल किया गया।

नगर के डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर अंतिम रिहर्सल में नृत्य नाटिका, काव्य पाठ, वाद-विवाद आदि का अभ्यास किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य देवकीनंदन खारिया सहित उपप्रधानाचार्य विश्वनाथन टीके व स्टाफ मौजूद रहा।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ज्योति गुप्ता, रितु द्विवेदी ने भी अपना योगदान दिया। ग्रामीण अंचल में स्थित स्कूलों तथा कॉलेजों में भी गणतंत्र दिवस की तैयारियां चलती रहीं। गणतंत्र दिवस को लेकर नगर के बाजारों में भी रौनक रही।
विज्ञापन


मिठाइयों की दुकान पर लोगों ने बूंदी के लिए एडवांस में बुकिंग करा रखी है। वहीं खादी की दुकान पर पहुंचकर लोगों ने तिरंगा झंडा आदि की खरीदारी की। नगर पालिका परिषद में गणतंत्र दिवस पर विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन नगर पालिकाध्यक्ष मनोरमा देवी की देख-रेख में किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें