फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ 11 हजार छात्रों ने किया सूर्य नमस्कार

विज्ञापन
सूर्य नमस्कार - फोटो : अमर उजाला डेमाे
विज्ञापन
मैनपुरी। विवेकानंद जन्मोत्सव समिति और आरएसएस विवेकानंद जयंती सप्ताह को भारत गौरव पर्व के रूप में मना रहे हैं। इसी क्रम में आरएसएस और समिति के सहयोग से नगर के क्रिश्चियन मैदान में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 40 स्कूलों के 11 हजार छात्र-छात्राओं द्वारा एक साथ सूर्य नमस्कार करने का दावा किया गया है।
विज्ञापन


बुधवार को नगर के क्रिश्चियन मैदान में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आरएसएस और विवेकानंद जन्मोत्सव समिति के सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यअतिथि वृंदावन से आए सुनील कौशल महाराज ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने योग को जीवन का सबसे बड़ा साधन बताया। उन्होंने युवाओं से कहा कि उठो, जागे और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र से सीख लेनी चाहिए।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक आलोक जी ने छात्र-छात्राओं को सूर्य नमस्कार से होने वाले लाभों की जानकारी दी। प्रांत संघ चालक जगदीश वशिष्ठ ने कहा कि सूर्य नमस्कार मानव जीवन के लिए जरूरी है। इससे शरीर स्वस्थ होता है, वहीं मस्तिष्क की गति तेज होती है। जिला संघ चालक रामनरेश सिंह चौहान ने छात्र-छात्राओं को सूर्य नमस्कार और योग क्रियाओं की जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

नगर संघ चालक जंगल बहादुर सिंह भदौरिया ने सूर्य नमस्कार और स्वामी विवेकानंद जी के संबंध में विस्तृत प्रकाश डाला। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक सुमित चौहान, सह संयोजक सुभाष मिश्रा, कौशल यादव, आशीष पांडेय, विकास मिश्रा आदि का योगदान रहा। मंच का संचालन तारेश अग्निहोत्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें