फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से बैंक प्रबंधक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। इटावा के जसवंत नगर स्थिति पूर्वांचल ग्रामीण बैंक के प्रबंधक की डेंगू के कारण बुधवार शाम मेदांता हॉस्पिटल दिल्ली में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गुरुवार शाम घर पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। उनकी अंत्येष्टि शुक्रवार को पैतृक गांव बरनाहल (मैनपुरी) में होगी।
विज्ञापन


रमेश नगर निवासी अमित कुमार (32) पुत्र आशाराम जसवंत नगर में ग्रामीण बैंक में प्रबंधक थे। छह नवंबर को उन्हें बुखार आया। परिजन उन्हें उपचार के लिए ट्रामा सेंटर फिरोजाबाद ले गए। सुधार न होने पर सात नवंबर को आगरा एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

यहां कोई स्वास्थ्य लाभ न मिलने पर सात नवंबर की रात में रेफर कराकर दिल्ली मेदांता हॉस्पिटल में ले गए। अमित के पिता आशाराम भी पंजाब नेशनल बैंक की झपारा (जसराना) शाखा में प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने अमित को डेंगू बताया था। आगरा में भी डॉक्टरों ने जांच कराई, उसमें भी डेंगू बताया।
विज्ञापन


डॉक्टरों की सलाह पर मेदांता ले गए थे, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। 14 नवंबर की शाम छह बजे अमित की मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार दोपहर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शाम को शव के आते ही परिजनों रोने-बिलखने लगे।


अमित चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी मौत के बाद उनके इकलौता बेटा आदि के सिर से पिता का साया उठ गया है। पति की मौत के बाद पत्नी रैनू का रो-रो कर बुरा हाल है। अमित की मां, पिता और भाइयों का भी रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें