फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर निर्माण को नई दिल्ली में जुटेंगे संत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अब हिंदू समाज इंतजार नहीं करेगा। श्रीराम मंदिर निर्माण को नौ दिसंबर को नई दिल्ली में आंदोलन शुरू किया जाएगा। हजारों संत, महात्मा, धर्माचार्य जुटेंगे। यह बात विहिप के ब्रज प्रांत के प्रांतीय संगठन मंत्री सुनील कुमार ने कांता होटल में आयोजित वार्ता के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि आखिर यह कैसी विडंबना है कि श्रीराम के राज्य में उन्हीं का मंदिर नहीं बन पा रहा है। श्रीराम मंदिर निर्माण का मामला निरंतर टाला जा रहा है। इसे अब किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्रीराम मंदिर की लड़ाई जोर-शोर से लड़ाई जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नौ दिसंबर को नई दिल्ली में देश के प्रमुख संत, महंत व धर्माचार्य एकत्रित होंगे। इस आंदोलन में केंद्र सरकार पर दबाव बनाकर संसद में कानून बनाकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की मांग जोर-शोर से उठाएंगे।
विज्ञापन


वार्ता में प्रांत सहसंयोजक राकेश त्यागी, प्रांत गौरक्षा प्रमुख पं. वीनेश भाई, महानगर अध्यक्ष रमाकांत पचौरी, ओमप्रकाश दिवाकर, शशिकांत शर्मा, राजकुमार प्रजापति, नंदू ठाकुर, शांतनु शर्मा, महावीर सिंह बघेल शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें