फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेशकों के दबाव के चलते एजेंट की सदमें से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। भारतीय निवेशक सुरक्षा मंच के थाना दक्षिण के हिमायूंपुर निवासी एजेंट मुन्नालाल शर्मा की सदमे से मौत हो गई। मंच के पदाधिकारियों ने उनके घर जाकर पत्नी आशा शर्मा से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

भारतीय निवेशक सुरक्षा मंच के कुलदीप शर्मा ने कहा कि हिमायूंपुर निवासी मुन्नालाल शर्मा संकल्प इंफ्राडवलपर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में बतौर एजेंट के रूप में काम करते थे। उन्होनें अपने निवेशकों के माध्यम से 25 लाख रुपये जमा कराए थे।
विज्ञापन


वह पैसा लेकर फरार हो गए, जबकि उनके निवेशक भुगतान कराने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। निवेशकों के दबाव के चलते 11 नवंबर को मुन्नालाल की मौत हो गई। कंपनी के संचालक जैनननगर निवासी उमेश चंद्र शर्मा पुत्र रामप्रताप शर्मा के खिलाफ थाना दक्षिण में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


इसी के विरोध में 15 नवंबर को भारतीय निवेशक सुरक्षा मंच के द्वारा जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें मनोज कुमार, विनोद कुमार,सोबरन सिंह, छाया देवी, राकेश सुमन, गगन प्रकाश जैन,श्यामपाल गुप्ता, रविशंकर शर्मा के साथ अन्य निवेशक शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें