फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने मारी रोडवेज बस में टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टूंडला(फिरोजाबाद )। फिरोजाबाद हाईवे स्थित उसायनी के निकट फिरोजाबाद से आगरा जा रही रोडवेज बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक सहित दो यात्री घायल हो गए। इस दौरान आगरा जा रही फिरोजाबाद डीएम नेहा शर्मा ने गाड़ी रोक घायलों चालक व यात्रियों को जिला अस्पताल भिजवाया।

आगरा ईदगाह डिपो की बस संख्या यूपी 80 बीजे 9046 बुधवार दोपहर करीब तीन बजे फिरोजाबाद से सवारियां लेकर आगरा जा रही थी। तभी उसायनी चौराहे के निकट ट्रक ने क्रासिंग के दौरान बस में टक्कर मार दी। हादसा होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गयी।
विज्ञापन


इसी दौरान आगरा जा रही डीएम नेहा शर्मा ने घटना होते देख गाड़ी रुकवा दी। उन्होंने तत्काल घायल बस चालक लक्ष्मण पुत्र महेशचंद्र निवासी गांव नगला दल थाना पचोखरा व बस यात्री हैप्पी जैन पुत्र रूपचंद्र जैन निवासी जैन नगर थाना उत्तर, फीरोजाबाद को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन



बस में सवार अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। बस में सवार यात्रियों ने डीएम के कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। सूचना पर सीओ सिटी संजय वर्मा मौके पर पहुंच गए। घायलों को भेजने के बाद ही डीएम नेहा शर्मा अपने गंतव्य को रवाना हुई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से भागने में सफल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें