फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार में बनेगा बहुउद्देशीय हॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला कारागार के बंदियों के लिए बहुउद्देशीय हॉल के साथ बाउंड्रीवाल व नए नलकूप की स्थापना की जाएगी। नगर विधायक मनीष असीजा ने शनिवार को जेल में जाकर भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि करीब दो करोड़ से अधिक धनराशि जेल प्रांगण में सुधार पर खर्च होगी। बंदियों के साथ जेल प्रशासन को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


नगर विधायक मनीष असीजा ने हॉल निर्माण का भूमि पूजन करने के बाद उपस्थित बंदियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा एक करोड़ 20 लाख की लागत से 30 मीटर लंबा व 22 मीटर चौड़ा बहुउद्देशीय मीटिंग हॉल का निर्माण कराया जाएगा। ये हॉल आधुनिक सुविधाओं से लैस वातानुकूलित होगा। जेल प्रांगण के अंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम इसी हाल में अब हो सकेंगे।

बाउंड्रीवाल के निर्माण को 70 लाख तथा नलकूप के लिए21 लाख रुपया स्वीकृत किया है। पानी का संकट खत्म होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा जेल में सुधारात्मक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने कहा जेल में बंदियों के आचरण में सुधार करना हम सभी का दायित्व है।
विज्ञापन


जेल के अंदर चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान सुनील शर्मा,सत्यवीर गुप्ता,श्याम सिंह यादव, प्रेमचंद्र शंखवार, डा. अखिलेश शर्मा, हरिओम वर्मा, सुगम शिवहरे, किशन मुरारी अग्रवाल,संतीश ददाजू, प्रमोद बघेल, प्रमोद राजौरिया आदि मौजूद थे। संचालन योगेश शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें