फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटका की मौत पर तनाव, बाजार बंद

विज्ञापन
खटका की मौत पर तनाव, बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोरों। रेडीमेड कारोबारी की मौत के बाद सोरों में तनाव है। पोस्टमार्टम के बाद कारोबारी के शव के सोरों के बदरिया पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने बाजार में शव रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं मृतक के पुत्र को नौकरी देने की मांग करते हुए हंगामा किया। तनाव की स्थिति देखते हुए क्षेत्र का बाजार बंद हो गया। मौके पर पहुंचे सीओ और कोतवाल ने परिजनों को समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

रेडीमेडि कारोबारी सतीश अग्रवाल उर्फ खटका को बुधवार सुबह चिड़ियाओं को दाना डालते समय नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल सतीश को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया था। मामले में गुरुवार को सतीश की पत्नी बबीता ने कस्बे के हरिकांत एवं रमाकांत पर मुकदमा दर्ज कराया था। इधर, हालत और अधिक गंभीर होने पर सतीश को अलीगढ़ से दिल्ली रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पोस्टर्माटम के बाद शुक्रवार सुबह मृतक का शव उसके घर बदरिया पहुंचा। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने शव को बाजार में रख दिया और अंतिम संस्कार न करने की जिद पर अड़ गए। परिजनों की मांग थी कि हत्यारोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाए और मृतक के पुत्र को नौकरी दी जाए। काफी देर तक परिवारीजन प्रदर्शन करते रहे। तनाव की स्थिति को देखते हुए बदरिया के बाजार भी बंद हो गए। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी गवेंद्र गौतम एवं कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने परिवारीजनों को समझाया बुझाया एवं ढांढस बंधाया। सीओ के आश्वासन पर परिवारीजन शांत हुए और शव का अंतिम संस्कार किया गया।

आरोपी फरार, कस्बे में चर्चा
कासगंज। खटका की मौत कस्बे में चर्चा का विषय बन गई है। आरोपी फरार हैं, लेकिन स्पष्ट है कि हत्या सट्टे के कारोबार के वर्चस्व को लेकर की गई है। पुलिस का भी मानना है कि सट्टे को लेकर विवाद हुआ था और पहले भी विवाद होता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही हत्यारोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे- गवेंद्र गौतम, सीओ सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें