फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेकापुर पहुंच सांसद-विधायक ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सड़क हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सांत्वना देने के लिए सांसद और विधायक नेकापुर गांव पहुंचे। ग्रामीणों को मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर अरिंद नदी पर छोटा पुल निर्माण का भी भरोसा दिया।
विज्ञापन


गांव पहुंचे सांसद तेज प्रताप सिंह और विधायक करहल सोवरन सिंह यादव ने हादसे में मारे गए धनपाल, उपेंद्र, अजय व मुस्कान के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ही नेताओं ने प्रशासन से मदद का भरोसा दिलाया। पार्टी से भी मदद दिलाने की बात कही।

इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद से अरिंद नदी पर पुल निर्माण की बात कही। सांसद ने छोटा पुल निर्माण का भरोसा दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा, जिला महासचिव सुखवीर सिंह यादव,सपा नेता रामराज सिंह यादव, हृदेश सिंह, ग्राम प्रधान रामबहादुर उर्फ पप्पू यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें