फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किलो चरस के साथ तीन पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
छटीकरा (मथुरा)। जैंत पुलिस ने आझई कट के पास से तीन तस्करों को पकड़ा है। इनके कब्जे से दो किलो चरस बरामद की गई है। बरामद चरस की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


जैंत पुलिस और स्वाट टीम को खबर मिली कि चरस की सप्लाई वृंदावन के लिए आने वाली है। जैंत पुलिस ने तस्करों को पकड़ने को घेराबंदी की। आझई कट के पास से बाइक सवार तीन तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

तलाशी में इनके कब्जे से दो किलो चरस बरामद हुई। सीओ सदर राकेश कुमार ने बताया कि जैंत चौकी प्रभारी अवधेश कुमार और स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप कुमार ने आगरा के डिफेंस एंक्लेव कालोनी निवासी मुकेश कश्यप उर्फ देवी, फिरोजाबाद के मक्खनपुर निवासी अवनीश उपाध्याय, सादाबाद के ऊंचागांव निवासी बॉबी को पकड़ा है। बरामद चरस की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 30 लाख की है। एसएसपी बबलू कुमार ने टीम को पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें