फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला में सर्पदंश से विवाहिता और बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। घर में सो रही विवाहिता की सर्प दंश से मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। बायगीर बुलवाकर थाली बजाकर महिला को पुन: जिंदा करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं मां के साथ यमुना किनारे गई एक आठ साल की बच्ची की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


बुधवार देर रात गांव बसई निवासी पूनम (23)घर में सो रही थी। रात दो बजे करीब सांप ने उसे डंस लिया। सांप के डसते ही महिला चीखने-चिल्लाने ने लगी। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन जाग गए और उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। इंजेक्शन लगवाने के बाद परिजन विवाहिता को घर ले आए और सपेरों से दवा दिलाई। दवा दिलाने के बाद भी विवाहिता की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने बायगीरों को बुला लिया।

24 घंटे से बायगीर लगातार थाली बजा रहे हैं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला है। शव को नीम के पत्तों से ढककर रख दिया है। वहीं गांव नगला नंदा निवासी रंजना (8) शुक्रवार सुबह अपनी मां के साथ यमुना किनारे पशुओं के लिए घास छीलने गई थी। घास छीलने के दौरान उसे सांप ने डस लिया। इस पर मां रंजना को किसी तरह घर तक लाई और झाड़ फूंक करवाई, परंतु कोई लाभ न मिलने पर उसे शाम को यमुना किनारे दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें