फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमा मालिनी ने किया 55 लाख से बने जनसुविधा केंद्र का लोकार्पण

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। अब श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर आने वाले श्रद्धालुओं को एयरपोर्ट स्तरीय जन सुविधाएं मिल सकेंगी। मंगलवार को 55 लाख की लागत से बने जन सुविधा केंद्र का लोकार्पण सांसद हेमामालिनी ने किया। जनसुविधा केंद्र हृदय योजना के अंतर्गत तैयार कराया गया है।
विज्ञापन


इसी योजना से सात करोड़ की लागत से होने वाले कामों का शिलान्यास भी सांसद ने विश्राम घाट के निकट किया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पोतरा कुंड के निकट बहुप्रतीक्षित जन सुविधा केंद्र का लोकार्पण के समय सांसद के साथ महापौर डा. मुकेश आर्य बंधु और नगर आयुक्त समीर वर्मा भी मौजूद थे।

55 लाख की लागत से बने जनसुविधा केंद्र में श्रद्धालुओं को एयरपोर्ट स्तरीय सुविधाएं मिल सकेंगी। शौचालय के अलावा महिलाओं के लिए सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन, इंसीनरेटर के अलावा शू पॉलिश, विकलांग शौचालय और अन्य जन सुविधाएं शामिल हैं। वहीं सात करोड़ 70 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्य और सौंदर्यीकरण के कार्य का शिलान्यास भी सांसद ने विश्राम घाट के निकट शृंगार घाट पर किया।
विज्ञापन


इस योजना में होलीगेट चौराहे का सौंदर्यीकरण, छत्ता बाजार में आधुनिक शौचालय, कंसखार घंटाघर प्याऊ का सौंदर्यीकरण, स्ट्रीट लाइट के अलावा घाटों की दीवारों पर श्रीकृष्ण की लीला चित्र तैयार करना आदि शामिल हैं।

दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, मुख्य अभियंता पीके मित्तल, पार्षदगण राजेश सिंह पिंटू, रामदास चतुर्वेदी, ऋचा चतुर्वेदी, मूलचंद गर्ग, हेमंत अग्रवाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें