फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील भवनों में तैयार हो गई बहुमंजिला इमारतें

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। विकास प्राधिकरण के अभियंताओं की मिलीभगत से सील भवन भी बहुमंजिला इमारतों में तब्दील हो गए हैं। कहीं मार्केट तैयार हो गया है तो गेस्ट हाउस। यहां तक कि जन्मस्थान क्षेत्र में सील ही खोल दी गई है। इसकी भनक लगने के बाद विप्रा उपाध्यक्ष समीर वर्मा ने पिछले दो साल के दौरान सभी सील भवनों की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


अवैध निर्माण में विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता और सहायक अभियंताओं का गठजोड़ किसी से छुपा नहीं है। निर्माण शुरू होने से लेकर पूर्ण होने तक इन अभियंताओं की नजरों से गुजरता है। इसके बावजूद बहुमंजिला अवैध निर्माण खड़े हो जाते हैं। यहां तक कि अवैध निर्माण पर लगने वाली सील को भी तोड़ दिया जाता है। इस कार्य में लाखों के बारे न्यारे होते हैं। विप्रा उपाध्यक्ष समीर वर्मा ने ऐसी शिकायतें आने के बाद चीफ इंजीनियर एपी सिंह को जांच के आदेश दिए हैं।

चीफ इंजीनियर ने बताया कि पिछले दो साल के दौरान 103 भवनों को सील किया गया था। उपाध्यक्ष के आदेश पर इन सभी भवनों की वर्तमान स्थिति की जांच कराई जा रही है। सील के बाद निर्माण करने वाले, सील को तोड़ने वाले भवन स्वामियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। तीन दिन में अवर अभियंताओं से रिपोर्ट मांगी गई है। इसके लिए दोषी संबंधित अभियंताओं के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें