फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, शहर में पेयजल संकट गहराया

विज्ञापन
पाइप लाइन टूटने से लैनगंज के लोग परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। नदरई गेट पुरानी सब्जी मंडी के निकट पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से पालिका की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। इससे शहर में पेयजल का संकट गहरा गया। लोगों को पेयजल की व्यवस्था के लिए काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

सुबह के समय अचानक पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से पानी का रिसाव शुरू हो गया। जब पालिका प्रशासन को इसकी जानकारी हुई तो पालिका ने प्रभुपार्क, नदरई गेट, पुरानी चुंगी के नलकूप और आफीसर्स कालोनी के मिनी नलकूप का संचालन बंद कर दिया। इससे शहर में पेयजल की आपूर्ति बंद हो गई। शास्त्रीनगर, आफीसर्स कालोनी, प्रभुपार्क, मालगोदाम रोड, नदरईगेट, बारहद्वारी सहित शहर की तमाम बस्तियों में पेयजल का संकट गहरा गया। उमस भरे मौसम में पानी की सप्लाई न मिल पाने से लोग परेशान हो उठे।
लोगों ने इधर-उधर से पेयजल की व्यवस्था की। पालिका प्रशासन ने भी क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया। क्षतिग्रस्त लाइन को सही कराने के लिए खोदाई शुरू कर दी गई थी। देर शाम तक पाइप लाइन को ठीक नहीं किया जा सका था। पालिका के जलकल विभाग सुपरवाइजर रोहन सिंह ने बताया कि एक कंपनी के केबल डालने से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। लाइन का दुरुस्त किया जा रहा है। जल्द ही पेयजल आपूर्ति को सुचारु किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें