गोवर्धन (मथुरा)। मथुरा रोड पर पशु पैंठ के सामने जीवन अस्पताल में कार्यरत डॉ. मेघेंद्र शर्मा गुरुवार की सुबह से लापता हैं। उनकी पत्नी कीर्ति शर्मा ने थाने में उनकी गुमशुदगी की तहरीर दी है।
पत्नी और डॉ. गंगा शर्मा ने बताया कि अस्पताल के पास में ही वह रहते हैं। गुरुवार की सुबह वह प्रतिदिन की तरह अस्पताल के लिए निकले थे। कुछ देर बाद ही उनका फोन बंद हो गया। शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू की। डॉ. मेघेद्र मूल रूप से पलवल के रहने वाले हैं।
पत्नी ने बताया कि उनके पति के पास दो मोबाइल फोन और बीस हजार रुपये नकद थे। पत्नी ने बताया कि विगत कुछ दिन से कई लोग उन्हें फेसबुक के माध्यम से धमकियां दे रहे थे। पत्नी ने अनहोनी की आशंका जताते हुए गोवर्धन थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।