महावन (मथुरा)। महावन के अहीरपाड़ा में शनिवार की रात ससुराल आए दामाद ने गोली मारकर खुदकुशी की कोशिश की। बाएं कंधे में लगी गोली से घायल हुए दामाद को आगरा के एसएन में भर्ती कराया गया। ससुरालीजनों ने विवाद के चलते दामाद ने यह कदम उठाया। इस मामले में कोई मुकदमा दर्जन नहीं कराया गया है।
थाना महावन के अहीरपाड़ा निवासी महेंद्र सिंह की बेटी रेनू का विवाह ढाई साल पहले कासगंज के गांव अमांपुर निवासी हरिओम यादव से हुई थी। शनिवार को ससुराल आए दामाद ने गोली मारकर खुदकुशी करने की कोशिश की। गनीमत रही कि बाएं कंधे में गोली लगी।
आनन-फानन में दामाद को आगरा के एसएन में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप सिंह ने बताया कि दामाद ने ससुराल में गोली मारकर खुदकुशी की कोशिश की गई थी। इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। दामाद का ससुरालीजनों ने विवाद चला आ रहा था। इसी के चलते यह कदम उठाया है।