फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़-मथुरा मार्ग बंद रहने से यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
राया (मथुरा)। शनिवार की रात से रविवार की सायं तक अलीगढ़-मथुरा मार्ग बंद रहा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाथरस-अलीगढ़ जाने के लिए डग्गेमार वाहनों ने किराया बढ़ा दिया।
विज्ञापन


गौरतलब रहे कि मथुरा-अलीगढ़ मार्ग पर शनिवार की रात आठ बजे से विशेष ट्रैक अनुरक्षण कार्य प्रारंभ किया गया। मार्ग पूरी तरह से बंद कर दिया गया। अलीगढ़-हाथरस आने-जाने वाले वाहनों को दूसरे रास्ते से होकर निकाला था। अलीगढ़-हाथरस से आने वाले वाहनों के बिचपुरी चौकी पर रोक दिया।

मथुरा से जाने वाले वाहनों को नेहरू पार्क पर रोक कर सादाबाद की तरफ डायवर्ट कर दिया। मार्ग बंद होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाथरस, इगलास, अलीगढ़ जाने के लिए डग्गेमार वाहनों ने तीन गुना किराया बढ़ा दिया। मार्ग रविवार की सायं खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें