फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन से नहीं मिला पानी तो स्टेशन रोड किया जाम ,हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में पेयजल संकट दूर होने का नाम नहीं ले रहा है। आठ दिन से बूंद-बूंद पानी को तरस रही भोजपुरा की जनता ने रविवार सुबह स्टेशन रोड जाम कर दिया। एक घंटे तक जाम लगाकर हंगामा, नारेबाजी की।
विज्ञापन


थाना लाइनपार के मोहल्ला भोजपुरा की जनता आठ दिनों से बूंद-बूंद पानी को परेशान है। दिन-रात जागने के बाद भी पाइप लाइन में पानी नहीं आ रहा है। पेयजल समस्या के संबंध में महापौर नूतन राठौर, क्षेत्रीय पार्षद को कई बार बताया। नगर निगम व जलकल विभाग में शिकायत दर्ज कराई लेकिन शनिवार तक कोई सुनवाई नहीं हुई। रविवार को आक्रोशित जनता ने खाली बर्तन सड़क पर रखकर सुबह स्टेशन रोड पर जाम लगा दिया।

महापौर व अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि नलकूप का पानी आठ दिनों से मोहल्ले की पाइप लाइन में नहीं आ रहा है। सूचना पर पहुंचे पार्षद प्रतिनिधि ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद जलकल विभाग से लेबर बुलाकर गड्ढा खुदवाकर पाइप लाइन चेक कराने का काम शुरू कराया गया। इस मौके पर हुकुम सिंह, गुड्डू, मोहनलाल, सत्यवीर, बंटी, मनोज, सुनील, लक्ष्मी, दयावती, गायत्री, कृष्णावती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


मायापुरी टंकी से जुड़े कई मोहल्लों में पेयजल की गंभीर समस्या चल रही है। सुबह घरों में पानी न आने पर वाल्मीकि बस्ती के लोगों ने मायापुरी टंकी पर पहुंचकर सप्लाई बंद करा दी। लोगों का कहना था मायापुरी टंकी को भरने के लिए चार नलकूप लगे हैं, उसमें सत्यनगर, टापाकला व एक अन्य नलकूप खराब पड़े हैं, जिससे टंकी नहीं भर पा रही है। जलनिगम ने पूरे रोड की पाइप लाइन तोड़ दी हैं, जिससे क्षेत्र में पानी का गंभीर संकट है। मायापुरी टंकी की सप्लाई बंद होने की सूचना पर पहुंची जलकल विभाग की टीम ने पेयजल आपूर्ति चालू कराई।

मायापुरी टंकी से जुड़े सत्यनगर, टापाकलां, मायापुरी, देवकी नगर, कबीरनगर, इंद्रपुरी, दखल, तिलक नगर, भगवान नगर, मोहन बिहार, सुभाष कालोनी, ओझानगर, सैनिक नगर, लोहिया नगर में पेयजल का संकट रहा।

मायादेवी का कहना है कि भोजपुरा मोहल्ला में आठ दिनों से पानी नहीं आ रहा है। दिन-रात इंतजार करने के बाद भी पीने के लिए भी पानी नसीब नहीं हो रहा।

रामोदेवी का कहना है कि पेयजल समस्या के बारे में महापौर, पार्षद से कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कोई अधिकारी भी क्षेत्र में नहीं आया।

मनोज का कहना है कि टापाकलां क्षेत्र में एक माह से पानी का गंभीर संकट है। जलनिगम ने पाइप लाइन डालने में पानी की लाइनें तोड़ दी हैं। नलकूप भी आएदिन खराब हो जाता है।
विज्ञापन


भोलेशंकर कहना है कि नगर निगम अधिकारियों की अनदेखी से बाल्मीकि बस्ती के लोग आएदिन टंकी की सप्लाई बंद कर देते हैं, जिससे पानी की समस्या है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें