फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मस्थान और रिफाइनरी को खतरा बताने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। शनिवार की रात कंट्रोल रूम पर फोन करके श्रीकृष्ण जन्मस्थान और रिफाइनरी को बड़ा खतरा बताने वाला गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार युवक ने सूचना देकर कहा था कि उसने कुछ लोगों को जन्मस्थान और रिफाइनरी को बम से उड़ाने की बात करते हुए सुना था। इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दे दी गई थी।
विज्ञापन


शनिवार को रात कंट्रोल रूम पर एक फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने कहा था कि उसने कुछ लोगों को जन्मस्थान और रिफाइनरी को उड़ाने की बात करते हुए सुना है। कंट्रोल रूम से तत्काल आला अफसरों को सूचित किया गया। कुछ ही देर में सायरन बजाती गाड़ियां दौड़ पड़ीं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने उस मोबाइल नंबर को ट्रेस करने के लिए टीम को लगाया जिससे कंट्रोल रूम पर फोन आया था।

टीम ने मोबाइल नंबर ट्रेस करके उसकी तलाश शुरू कर दी। डीगगेट चौकी प्रभारी राजवीर सिंह ने आईपीसी की धारा 506 और 182 में मुकदमा दर्ज किया। गोविंदनगर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी तो उसे पोतराकुंड से गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद पांडेय ने बताया कि पकड़ा गया युवक थाना महावन के गोपी की नगरिया निवासी दिवाकर सारस्वत पुत्र विनय कुमार सारस्वत है। उसी ने सूचना दी थी। हालांकि वह अभी भी यह कह रहा है कि उसने कुछ लोगों को बात करते सुना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें