फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर तीन अलग-अलग हादसों में 11 लोग घायल

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। रविवार सुबह पांच बजे नोएडा से आगरा की ओर जा रही कार सुरीर क्षेत्र में चालक को झपकी आने से डिवाइडर से टकरा कर अंडरपास पुल में जा गिरी।
विज्ञापन


कार सवार धीरज शर्मा निवासी शिवाजी कालोनी रोहतक और पुष्कर सिंह निवासी सेक्टर 31 नोएडा घायल हो गए। दूसरी घटना में दिल्ली से आगरा की ओर जा रही कार टायर फटने से पलट गई। दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए। कालिंदी कुंज दिल्ली निवासी अनवर खान किराये की ईको कार से परिवार सहित ताजमहल देखने आगरा जा रहे थे।

थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 78 के निकट टायर फटने से कार सड़क पर पलट गई। इसमें अनवर खान, बेगम मुस्तफा सहित छह लोग घायल हो गए। चालक सुनील कार छोड़ कर भाग गया। पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


तीसरी दुर्घटना में आगरा से दिल्ली जा रही कार आगे चल रही बस में टकरा गई। कार सवार तीन लोग घायल हो गए। दिल्ली निवासी आकाश आगरा घूमने के बाद परिवार के साथ कार से वापस लौट रहे थे। नौहझील क्षेत्र में बाजना कट के निकट आगे चल रही बस से कार भिड़ गई। आकाश व अन्य तीन लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें