फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने देवर-भाभी को लूटा

विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने देवर-भाभी को लूटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जलेसर (एटा)। मातम में शामिल होने जा रहे भावी देवर को बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचेे के बल पर लुट लिया। पीड़ितों ने दो संदिग्धों को हिरासत में ले पुलिस को सौंपा। कोतवाली में पीड़ित व पकड़े गये संदिग्धों के परिजनों में बाद विवाद की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन

बुधवार को गांव कासिमपुर निवासी आशुतोष यादव की पत्नी बीना यादव अपने देेवर ललित की बाइक पर अपनी बहन के गांव समसपुुर में मातम में शामिल होने जा रहे थी। जैैसे ही बाइक शनिदेव मंदिर से आगे कांशीराम कॉलोनी के निकट पहुंची। वैसे ही बाइक सवार तीन युवकों ने तमंचे की नोक पर बाइक रुकवाई और महिला की चैन, मंगलसूत्र, कान के कुंडल, तीन अंगूठी, पर्स और उसमेें रखे करीब पांच हजार रुपये व अन्य सामान छीन कर भागने मेें सफल हो गये। वहीं घटना के दौरान दो युवक भी घटनास्थल के निकट ही खड़े थे। जिनसे लुटेरों नेे बात की थी। लूट की शिकार महिला के परिजनों के आ जाने पर उन्हे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
मामले को लेकर लूट की शिकार महिला के परिजनों एवं संदिग्धों के परिजन जब कोतवाली पर एकत्रित हो गए और दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति उत्पन्न होने लगी तो कोतवाली पुलिस एवं क्षेत्राधिकारी अशोक यादव नेे दोनों पक्षो को समझा बुझा कर शांति किया। वहीं मामले के संबंध में महिला के देवर ललित यादव नेे तीन अज्ञात एवं दो नामजद शकील पुत्र मुन्ने खॉ एवं शरीफ पुत्र रसीद निवासी मोहल्ला पठानान के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्राधिकारी अशोक यादव ने बताया कि लूट की घटना के सम्बन्ध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीडित के परिजनों ने दो संदिग्धों को पकड़ कर सौंपा है। मामले की जांच की जा रही है। अतिशीघ्र घटना केे खुलासे के निर्देश दे दिये गये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें