फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच को गए युवक को मारी गोली, रेफर

विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : SELF
विज्ञापन
पटियाली/ दरियावगंज।
विज्ञापन

थाना गांव में देर शाम शौच को गए एक युवक को पुरानी रंजिश के चलते ताबड़तोड़ गोली मारकर घायल कर दिया। युवक को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

राधे (30) पुत्र बनबारी निवासी थाना गांव देर सांय शौंच के लिए राजपाल के बाग की ओर गया। वहां पहले से ही घात लगाए कल्लू व उसके पिता वीरपाल ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उसके चार गोली लगी हैं। गोलियों की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गई। जब राधे के गोली लगने की जानकारी हुई तो काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर परिवारीजन भी मौके पर आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। राधे के भतीजे की भी हत्या हो चुकी है। 14 सितंबर को उसके भतीजे की हत्या हुई थी। इस हत्याकांड के तीन आरोपी इस समय जेल में हैं। चौकी प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि अभी इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें