मथुरा। अधिक मास में ठाकुर द्वारिकाधीश के लिए हरी घटा बनाई गई। मंदिर में हरी घटा मनोरथ मनाया गया। ठाकुर द्वारिकाधीश ने हरी घटा के बीच विराज श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। अधिक मास के 17वें दिन शुक्रवार को ठाकुर द्वारिकाधीश में मनाए गए हरी घटा मनोरथ में द्वारिकाधीश मंदिर को हरी पत्तियों व हरे कपड़े से सजाया गया।
सायं शयन के दर्शन के समय ठाकुर द्वारिकाधीश ने हरी घटा के बीच विराज कर श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। हरी घटा के बीच विराजे ठाकुर द्वारिकाधीश के दर्शन कर श्रद्धालु अभिभूत हुए और जयकारे लगाए। इस दौरान मंदिर के अधिकारी श्रीधर चतुर्वेदी, दीनानाथ शर्मा, राकेश तिवारी, कन्हैयालाल, ब्रजनाथ चतुर्वेदी, अजय भट्ट सहित अन्य का प्रमुख सहयोग रहा।