मथुरा। टायलेट, किचन और बाथरूम का पानी अब नालियों में नहीं सीधे सीवर लाइन में जाएगा। इसके लिए जलनिगम पहले चरण में 2100 घरों की नालियों को सीधे सीवर से जोड़ रहा है। शहर के मेगा प्रोजेक्ट का एक हिस्सा प्रारंभ हो चुका है। जिसके तहत वह 50 करोड़ की लागत से 2100 कनेक्शन सीवर के दिए जा रहे हैं।
जल निगम द्वारा सीवर की 50 करोड़ की योजना पर काम किया जा रहा है। इस योजना के तहत ट्रांस यमुना जोन में आने वाले कृष्णानगर, सदर बाजार, जनरल गंज, रोटी गोदाम के क्षेत्र में 2100 घरों के टायलेट, किचन और बाथरूम के कनेक्शन सीवर में दिए जा रहे हैं।
जलनिगम द्वारा सदर बाजार के रेगड़ मोहल्ला, जहरखाना, माली मोहल्ला आदि क्षेत्र में सीवर कनेक्शन देने का काम चल रहा है। इस योजना के पूरा होते ही घर का किसी भी प्रकार का पानी सीवर कनेक्शन से बाहर नहीं बहेगा। जल निगम के इंजीनियर आरपी यादव ने बताया कि अभी इस योजना पर काम शुरूआती स्टेज पर है। हम धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं।