फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड प्वाइजनिंग के मामले में वार्डन और कार्यवाह वार्डन को दोषी माना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज।
सहावर तहसील क्षेत्र के फरौली कस्तूरबा विद्यालय में अनियमितताओं की जांच पड़ताल जांच अधिकारियों ने पूरी करके जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित कर दी है। जिलाधिकारी ने जांच पड़ताल में दोषी पाई गईं कस्तूरबा की वार्डन एवं कार्यवाहक वार्डन सहित 2 छात्राओं को कारण बताओं नोटिस जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी ने इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी किए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी आज सोमवार को इस मामले में कार्यवाही आगे बढ़ाएंगी।


14 मई की रात्रि को कस्तूरबा गांधी विद्यालय में कस्तूरबा की 42 छात्राएं फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुईं थीं। इन छात्राओं की चिकित्सा जिला चिकित्सालय में की गई। 7 छात्राएं अलीगढ़ रेफर की गईं। जिलाधिकारी आरपी सिंह ने इस संबंध में सहावर के एसडीएम जैनेंद्र सिंह को जांच पड़ताल के निर्देश दिए थे। एसडीएम ने अनियमितताओं की जांच पड़ताल करके रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी। इस रिपोर्ट में वार्डन सरिता शर्मा एवं कार्यवाहक वार्डन प्रीती यादव एवं 2 अन्य छात्राओं को दोषी माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने रिपोर्ट के आधार पर इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट में यह आशंका भी जताई गई है। कि खाद्य पदार्थ में कुछ मिलाया गया था। वहीं जांच रिपोर्ट में दोनों वार्डनों के द्वारा छात्राओं के मध्य गुटबाजी पनपाने के तत्व पाये गए हैं। जिलाधिकारी का इस संबंध में कहना है कि खाद्य पदार्थ का सैंपल जांच के लिए गया है। यदि इसमें कुछ पाया जाता है तो एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। जिलाधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि कारण बताओ नोटिस का जवाब मिलने के बाद कार्यवाही की जाएगी। बीएसए गीता वर्मा जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद कारण बताओ नोटिस जारी करने के संबंध में कार्यवाही कर रही हैं। आज सोमवार को कारण बताओ नोटिस जारी होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें