कासगंज। डिप्टी सीएमओ के फार्मेसिस्ट को गालियां देने पर कर्मी भड़क गए। कर्मियों ने जिला अस्तपाल पर हंगामा काटा। इसके बाद कर्मियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपकर डिप्टी सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
फार्मेसिस्ट वीरेंद्र कुमार का आरोप है कि वह जिला अस्पताल पर अपने कार्य में व्यस्त था। इसी बीच डिप्टी सीएमओ डा. अविनाश वहां पहुंच गए। उनके आने की जानकारी उसको नहीं हो पाई डिप्टी सीएमओ उनको गालियां देने लगे तो उन्होंने देखा कि बाहर डिप्टी सीएमओ खड़े हैं।
जब इस बात की जानकारी अन्य कर्मियों को हुई तो वे एकत्रित हो गए। कर्मियों ने जिला अस्पताल पर हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसे मरीजों को भी दिक्क्तें हो गई। जानकारी मिलने पर सीएमओ भी वहां पहुंच गए। उन्होंने कर्मियों को समझा बुझाकर शांत किया।
कर्मियों ने सीएमओ को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। सीएमओ के समझाने पर कर्मी शांत हुए। डिप्टी सीएमओ का कहना है कि उन्होंने कर्मी को गालियां नहीं दी। गालियां देने का आरोप पूरी तरह से निराधार है।