कासगंज।
तिरंगा यात्रा के विवाद में मारे गए युवक अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन गुप्ता की हत्या के मामले में एसआईटी ने चार्जशीट तैयार कर ली है। अब यह चार्जशीट आज शुक्रवार को न्यायालय में दाखिल की जा सकती है। अभी 24 आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया जा रहा है।
चंदन गुप्ता के पिता सुशील गुप्ता ने चंदन की हत्या की तिरंगा यात्रा के दौरान गोली मारकर हत्या कर देने, राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने, जानलेवा हमला, फायरिंग, बलवा एवं राजद्रोह की धाराओं में 20 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें 9 लोग विवेचना में प्रकाश में आए।
कुल 29 आरोपी इस मामले में शामिल रहे।
मामले की विवेचना करते हुए एसआईटी ने 24 आरोपियों के खिलाफ चंदन की हत्या व अन्य धाराओं में आरोप पत्र तैयार किया है। 26 जनवरी को चंदन गुप्ता की हत्या की गई थी। यह आरोप पत्र सलीम, वसीम, नसीम निवासी तहसील रोड, बबलू निवासी गंदा नाला, नसरूद्दीन एवं अकरम निवासी चौक मनिहारन, तौफीक निवासी पीर छल्ला, मोहसिन निवासी बगिया सत्तार, राहत निवासी इस्माइलपुर रोड, सलमान निवासी मोहल्ला नवाब, आसिफ जिम वाला निवासी मोहल्ला चामुंडा गेट, नीशू उर्फ जीशान निवासी गंदा नाला, खिल्लन निवासी मोहल्ला नवाब, वासिफ निवासी मोहल्ला गद्दायन, इमरान निवासी मोहल्ला नवाब, शमशाद निवासी बड्डू नगर, जफर निवासी सरदार पटेल गली, शाकिब निवासी मानसिंह बख्सा गंजडुंण्डवारा, खालिद परवेज निवासी होशियारपुर बदायूं, फैजान निवासी गंदा नाला, इमरान निवासी सोरों गेट, शाकिब निवासी इस्माइलपुर रोड, अजीबुद्दीन निवासी गंदा नाला, जाहिद निवासी बड्डू नगर के खिलाफ दायर की गई है।
डीआईजी पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी इस मामले में 5 अन्य आरोपियों के खिलाफ विवेचना चल रही है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही एसआईटी न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल करेगी।