फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी राशन कार्ड बनाकर हड़प रहा था राशन

विज्ञापन
ration card
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज।
राशन की कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही। एक डीलर ने फर्जी तरीके से बीपीएल, अंत्योदय योजना के 22 कार्ड बनवा लिए। डीलर काफी समय से इनका राशन हड़प रहा था। डीलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ ही दुकान को निलंबित कर दिया गया है।


मोहनपुर के राशन डीलर अनिल कुमार ने फर्जी तरीके से बीपीएल व अंत्योदय योजना के राशन बनवा लिए। इसकी शिकायत पूर्ति विभाग से की तो विभाग ने मामले की जांच कराई। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी हाकिम सिंह को मामले की जांच सौंपी गई। उन्होंने मामले की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर जाकर कार्डों का भौतिक सत्यापन किया। जांच में बीपीएल, अंत्योदय योजना के 22 कार्ड फर्जी पाए गए। डीलर काफी समय से इन कार्डों का खाद्यान, केरोसिन आदि हड़प रहा था। जांच के बाद उन्होंने डीलर के खिलाफ सहावर थाने में कालाबाजारी की धाराओं में मामला दर्ज करा दिया। क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक ने बताया कि दुकान को निलंबित कर दिया गया है। दुकान से जुड़े राशन काडों को दूसरी दुकान से संबद्ध किया जाएगा, जिससे पात्र कार्ड धारकों को राशन उपलब्ध होता रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें