फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटराइज्ड प्रणाली फेल, दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। मंगलवार को दिल्ली रेलखंड पर खुर्जा रेलवे स्टेशन पर कंप्यूटर प्रणाली फेल होने से दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग लगभग चार घंटे से अधिक समय के लिए प्रभावित रहा। इस दौरान रेल अधिकारियों ने ट्रेनों का संचालन कॉशन लगाकर किया। दो दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर दो बजे अचानक दिल्ली रेलखंड के खुर्जा रेलवे स्टेशन पर कंप्यूटर में तकनीकी खराबी से सिगनल प्रणाली फेल हो गए। इसके चलते अप एवं डाउन ट्रैक के सिग्नल नहीं मिले। प्रणाली फेल होते ही रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अप और डाउन ट्रैकों के सिग्नल रेड होने पर अधिकारियों ने दोनों ट्रैकों पर दौड़ रहीं ट्रेनें जहां की तहां रुकवा दीं। इसके बाद तत्काल विभागीय कर्मचारियों की टीम मौके पर भेजी गई। समय लगने के कारण अधिकारियों ने लाल सिग्नल होने पर ट्रेनें कॉशन लगाकर निकालीं।
इसके चलते ट्रेनों की रफ्तार कम हो गई। यात्री धीमी गति के कारण खासे परेशान रहे। तकनीकी खराबी के चलते लगभग दो दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहीं। समाचार लिखे जाने तक कंप्यूटर ठीक नहीं हो सके थे। ट्रेनों को कॉशन लगाकर निकाला जा रहा था। अप ट्रैक की प्रभावित ट्रेनों में कालका मेल, मुरी एक्सप्रेस, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस और डाउन ट्रैक की प्रभावित ट्रेनों में पैसेंजर ट्रेन, महाबोधि एक्सप्रेस, बिहार सम्पर्क क्रान्ति एक्सप्रेस के अलावा कई राजधानियां तथा गुडस ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें