फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव की बात, फिरोजाबाद चूड़ियों का शहर है : मेयर

विज्ञापन
glass bangles - फोटो : glass bangles
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जलेसर रोड स्थित कांच उद्योग विकास केंद्र के सभागार में रविवार को दि एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज ऑनर्स यूपीएसआईडीसी का चतुर्थ स्थापना दिवस व शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि महापौर नूतन राठौर ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा फिरोजाबाद चूड़ियों का शहर है। यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। इसमें बहुत से लोगों का योगदान है। शहर में पानी की समस्या के कारण संघर्ष करना पड़ रहा है। जेड़ाझाल परियोजना पर तेजी से कार्य चल रहा है। जुलाई तक गंगाजल उपलब्ध होगा। एडीएम उदय सिंह ने कहा कि उद्योग से जुड़ी समस्या दूर करने को जिला प्रशासन गंभीर है। गैस की समस्या का भी जल्द निदान होगा।

एसपी सिटी राजेश कुमार ने कहा कि कांच उद्योग को ऊंचाई तक ले जाने के लिए उद्यमी अधिक मेहनत करें। वह अपने दायित्व के साथ सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन करें। एक्सईएन ग्रामीण दुर्गाप्रसाद ने कहा कि निजीकरण का विरोध हम लोग अपने लिए नहीं कर रहे। निजीकरण होने से उद्योगों को ऊंची दर पर बिजली मिलेगी, जो उद्योग हित में नहीं है।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त अजय त्रिपाठी ने कहा कि उप्र में औद्योगिक विकास तेजी से हो, इसके लिए मुख्यमंत्री ने एक जनपद एक एक उत्पाद योजना लागू की है। महापौर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी तथा सिटी मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव ने कार्यकारिणी सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। संचालन अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने किया। विनय गोयल, अजीत अरोरा, सुनील जैन, देेवेंद्र जैन, उमाशंकर अग्रवाल, रीतेश बंसल, संजीव अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, सुरेश बंसल, विमल अग्रवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें