एटा। जिला पंचायत परिसर स्थित तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने फाइनेंस कार्यालय में चोरी की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। शनिवार सुबह व्यापारियों की सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।
कोतवाली नगर क्षेत्र के जिला पंचायत परिसर में ब्रजेश कुमार का जीएसटी रजिस्ट्रेशन का कार्यालय है। शुक्रवार रात चोरों ने ताला तोड़कर तीन लैपटॉप, 35 हजार रुपये सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने जनता ऑप्टीकल्स की दुकान से बैटरी, इनवर्टर, चश्मे सहित अन्य सामान चोरी करके ले गए।
चोरों ने संजय नगर निवासी ठेकेदार श्यामवीर के फाइनेंस कार्यालय का ताला तोड़कर चोरों की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। शनिवार सुबह पहुंचने पर व्यापारियों को घटना की जानकारी हो सकी। एक रात में दो दुकानों से चोरी और एक में कोशिश के बाद व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। व्यापारियों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।