फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम स्क्वॉड टीम ने नमूने संक लत कए

विज्ञापन
बम स्क्वॉड टीम ने नमूने संक लत कए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली के एसबीआर इंटर कॉलेज के मैदान में शुक्रवार की शाम कुएं में विस्फोट के कारणों की जांच और विस्फोटक पदार्थों की जांच के लिए आगरा से पहुंची बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नमूने संग्रहित किए। अब नमूनों की जांच कर टीम विस्फोटक की स्थिति और कारणों पर अपनी रिपोर्ट देगी। फिलहाल कुएं में कचरे का परीक्षण करने के बाद आग लगाकर कचरा जला दिया गया है। बाद में, फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पानी डालकर आग भी बुझा दी गई।
विज्ञापन


पटियाली के एसबीआर इंटर कॉलेज के मैदान में शुक्रवार शाम चार बजे कुएं में विस्फोट हो गया था। विस्फोट की चपेट में आकर मैदान में क्रिकेट खेल रहे चार बच्चे अंकुश, करन, गगन एवं आशीष घायल हो गए। सभी का इलाज अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने जांच के लिए आगरा से बम डिस्पोजल स्क्वॉड टीम को बुलाया।


बम डिस्पोजल स्क्वॉड के सदस्यों ने शनिवार को घटनास्थल से नमूने लिए। कुएं में मिली विस्फोट की सामग्री को भी संग्रहित किया। बच्चों के फटे कपड़े भी संग्रहित किए गए हैं। स्क्वॉड ने कुएं व आसपास के क्षेत्र में उपकरणों के माध्यम से विस्फोटक की तलाश की। कुएं में भी दस्ते के सदस्यों ने उपकरणों की मदद से विस्फोटक की स्थिति के बारे में जानकारी ली। विस्फोटक पदार्थ नहीं होने की तस्दीक होने के बाद कुएं में मौजूद कचरे में आग लगा दी गई। इसके बाद सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग को बुझाया। डीआईजी पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बम स्क्वॉड टीम ने जांच के लिए नमूने ले लिए हैं। जांच की प्रक्रिया पूरी करने के बाद रिपोर्ट मिलेगी, जिससे विस्फोट की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने आशंका जताई कि मैदान में पटाखों की बिक्री भी होती है। संभावना है कि विस्फोट आतिशबाजी का हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें