फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में चले लात-घूंसे

विज्ञापन
मारपीट - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक के संविदा कर्मियों में आपस में भिड़ंत हो गई। जमकर लात-घूंसे चले और मारपीट हुई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। आखिर सीएमएस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पकड़े गए संविदाकर्मी को पुलिस ने सीएमएस के हस्तक्षेप के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में संविदाकर्मियों की कार्य के प्रति लापरवाही की शिकायत आए दिन मिलती हैं। इसमें नशे का सेवन कर जिला अस्पताल में मौजूदगी संबंधी शिकायतें भी शामिल हैं। इन्हीं स्थितियों के चलते ब्लड बैंक के दो संविदाकर्मी आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष को जिला अस्पताल के कुछ अन्य कर्मचारियों का समर्थन मिल गया तो मेडिकल भी करा दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दूसरे पक्ष को हिरासत में ले लिया, लेकिन सीएमएस डॉ. वीके गुप्ता के हस्तक्षेप के बाद रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें