फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टरों के फर्जी कागजात बनाने वाला पकड़ा

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। ट्रैक्टर चोरी के फर्जी कागजात बनाने के मामले में पुलिस ने एक प्रिटिंग प्रेस स्वामी को पकड़ लिया है। प्रेस से आरसी, लैपटॉप पेन ड्राइव और स्कैन किए हुए विभिन्न प्रांतों के लोगो बरामद किए हैं। चार आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन


गांव खायरा में पुलिस ने दो दिन कार्रवाई कर 80 ट्रैक्टरों को बरामद किया था। ट्रैक्टर चोरी के फर्जी कागजात तैयार करने की जानकारी मिली। एसएसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देशन में इंस्पेक्टर अमित कुमार ने स्वाट टीम के साथ मिलकर बठैनगेट पर छापामार कार्रवाई की। इंस्पेक्टर ने बताया कि टीम ने राहुल उर्फ बंटी बंसल निवासी गिरिराज कालोनी की बठैन गेट पर शादी कार्ड की दुकान पर छापामार कार्रवाई की।

पकड़े गए आरोपी की दुकान से फर्जी आरसी, लैपटॉप, पेन ड्राइव, स्कैन किए हुए मध्य प्रदेश परिवहन विभाग एवं सत्यमेव जयते के लोगों एवं विभिन्न अधिकारियों के हस्ताक्षरों की छाया प्रति बरामद की। इंस्पेक्टर ने बताया कि चेतराम, भगवत, मुकेश, जग्गू निवासीगण खायरा भाग निकले। भागे आरोपियों की तलाश की जा रही है। चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि आरोपी संगठित गिरोह बनाकर इंजन, चेसिस नंबर बदलकर फर्जी कागजात तैयार करते थे। उन्हीं कागजातों के आधार पर ट्रैक्टर की बिक्री करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें