फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितीय वर्ष के अंत में कार्यालय में मची है आपाधापी

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। वर्तमान वित्तीय वर्ष खत्म होने में अब सिर्फ चार दिन बाकी हैं। इस दिनों सरकारी कार्यालयों में सिर्फ बाकी बजट को खर्च करने का काम हो रहा है। कोशिश यह भी की जा रही है कि किसी तरह प्रस्तावित बजट शासन से भी मिल जाए, जो काम भी बजट की उम्मीद में कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2017-18 चार दिन बाद खत्म हो जाएगा। इस वित्तीय वर्ष में प्राप्त हुई धनराशि को फिलहाल खर्च करने पर सभी विभागों का ध्यान लगा हुआ है। विभिन्न मदों में प्राप्त राशि से रुके भुगतान किए जा रहे हैं। अनेक मदों में शासन से बजट की भी डिमांड की है, जिससे लंबित भुगतान किए जा सकें।

इधर, जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने वित्तीय वर्ष के अंतिम दो दिन 30 मार्च को गुड फ्राइडे व 31 मार्च को हजरत अली के जन्मदिन का सार्वजनिक अवकाश को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष का अंतिम सप्ताह होने के कारण उक्त तिथियों में विभाग, कार्यालयों से अधिक संख्या में देयक प्राप्त होने की संभावना है। इसी क्रम में शासन ने उक्त तिथियों को कोषागार के साथ शासकीय कार्य करने वाली समस्त बैंक शाखाओं को भी 30 व 31 मार्च को खोला जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें