फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी की जात को लुढ़कते-लुढ़कते जा रहे लोटन बाबा

विज्ञापन
लुढ़कते हुए जा रहे हैं लोटन बाबा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। वैष्णो देवी की जात को लुढ़कते हुए जा रहे हैं लोटन बाबा। बाबा को देख हर कोई दांतों तले अंगुली दबा रहा है। बाबा तेजी से हाईवे पर पैरों का प्रयोग किए बिना लुढ़कते हुए वैैष्णो देवी के दर्शनों को जा रहे हैं। उसके साथ तीन सहयोगी संत भी हैं। यात्रा छह माह में कटरा (जम्मू) पहुंचेगी।
विज्ञापन


पिपरिया होशंगाबाद महाराष्ट्र के दुर्गा मंदिर से बाबा लोटन दास ने अगस्त 2017 में लुढ़कते हुए यात्रा शुरू की है। सात माह बाद यात्रा का पड़ाव फरह के निकट रहा। ऐसा नहीं है कि बाबा अकेले हों, वरन उनके साथ पूरा तामझाम बंधा है। एक रथनुमा गाड़ी उनके आगे चलती है। एक काला कुत्ता भी बाबा के साथ है। दो अन्य सहयोगी संत उनके साथ पैदल यात्रा पूरी कर रहे हैं।

देवी भक्त लोटन ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य जनकल्याण है। लुढ़कते-लुढ़कते बाबा के पैर लहूलुहान हो गए हैं। लेकिन बाबा को इस बात की तनिक चिंता नहीं है। साथ चल रहे गूंगा महाराज व नर्मदा देव बताते हैं कि डामर की रोड पर लुढ़कते-लुढ़कते बाबा के कपड़े दो दिन चल पाते हैं। तीसरे दिन नए और मोटे कपड़े पहनाने होते हैं। वह बताते हैं कि वे एक दिन में छह सात किमी की यात्रा करते हैं। इसके बाद वहीं रात्रि ठहराव करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें