फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा उम्र में बड़ा है, नहीं करूंगी शादी

विज्ञापन
marriage - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। घरवालों ने जिस लड़के से शादी तय की है। वह उम्र में काफी बड़ा है। जब युवती ने इसका विरोध किया तो भाई ने कमरे में बंद कर पिटाई कर दी। बुधवार को थाने पहुंची युवती ने कहा कि वह शादी नहीं करना चाहती। वह प्रेमी के साथ ही शादी करेगी।
विज्ञापन


एक गांव निवासी युवती की शादी जीजा ने अपने ही गांव निवासी एक युवक के साथ तय करने की बात कही थी। उस युवक से जब बात होने लगी और दोनों ने शादी का फैसला ले लिया। तो जीजा ने शादी कराने से इनकार कर दिया। लड़की की उम्र से काफी बडे़ एक युवक के साथ शादी तय कर दी।

कुछ ही दिन में उसकी बारात भी आनी है। जब उसने घरवालों से कहा कि वह प्रेमी के साथ ही शादी करेगी। तो भाई ने उसे कमरे में बंद कर बुरी तरह से मारपीट की। बुधवार को किसी तरह थाना कोतवाली पहुंची युवती का कहना था कि उसके प्रेमी के साथ उसके फेरे करवा दो, वह उम्र से बडे़ दूल्हे के साथ शादी कतई नहीं करेगी। मामले की जांच चौकी सिविल लाइन इंचार्ज चंद्रपकाश को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें