फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में फाल्ट, अंधेरे में डूबा रहा शहर

विज्ञापन
electricity
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रविवार रात में तेज बारिश में शहर से लेकर देहात क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था लड़खड़ा गई। विद्युत फीडर पर ब्रेकडाउन एवं अंडरग्राउंड लाइनों में फाल्ट होने से घंटों आपूर्ति ठप रही। सुबह होने पर विद्युत टीमाें ने फाल्ट की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन


रविवार रात नौ बजे तेज हवाएं और बारिश शुरू होने से शहर से लेकर देहात क्षेत्र की आपूर्ति बंद हो गई। गांधीपार्क सबस्टेशन अंतर्गत शिवनगर एवं मोहन नगर से जुड़ी अंडरग्राउंड लाइन में फाल्ट हो गया। विद्युत विभाग की टीमाें ने रात में फाल्ट खोज कर पांच घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल की। इंडस्ट्रियल एरिया फीडर में ब्रेकडाउन होने से घंटों तक सप्लाई बंद रही।

सुबह पांच बजे ब्रेकडाउन अटेंड होने के बाद सप्लाई शुरु हुई। इधर देहात क्षेत्र के अंतर्गत फरिहा मुस्तफाबाद फीडर रात दस बजे ब्रेकडाउन होने से फीडर से जुड़े पांच दर्जन से अधिक गांवों की सप्लाई ठप हो गई। सोमवार सुबह करीब 12 बजे करकौली फीडर से जुड़ा इंसुलेटर दौंकेली के निकट जल मिला। अवर अभियंता ने रा शटडाउन लेकर इंसुलेटर बदलवाया। तब जाकर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें