फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों ने रुपयों से भरा बैग और सामान लौटाया

विज्ञापन
नोट - फोटो : self
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला ब्यूरो। रेलवे पुलिस के दो जवानों ने ईमानदारी का परिचय देते हुए गस्त के दौरान मिले लावारिस बैग को यात्री के हवाले किया है।
विज्ञापन


मंगलवार को प्लेटफॉर्म संख्या 3/4 के पुल के नीचे एक गुलाबी रंग का बैग रखा हुआ था। उस दौरान आरपीएफ के जवान कर्मवीर सिंह एवं जीआरपी के सिपाही दिनेश कुमार गस्त कर रहे थे। अचानक ही बैग पर जवानों की नजर पड़ी।
विज्ञापन


बैग की जब उन्होंने तलाशी ली, तो उसमें 18,500 रुपये के अलावा मोबाइल, एक स्टील का बेलन, गरम पट्टी, दवा, मोबाइल चार्जर एवं चाबी रखी हुई थीं। बैग में मिले फोन से जब बैग स्वामी को सूचना दी गई, तो यात्री धर्मेन्द्र सिंह जीआरपी थाने पहुंचे। जहां दोनों सिपाहियों ने बैग को धर्मेन्द्र को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें