फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना नगला खंगर क्षेत्र में आगरा की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर गाड़ी जानवर से टकराकर पलट गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर है।
हादसा मंगलवार की शाम को करीब साढ़े आठ बजे हुआ। लखनऊ निवासी स्विफ्ट डिजायर सवार लोग लखनऊ से आगरा होते हुए मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने के लिए जा रहे थी। उनकी गाड़ी थाना नगला खंगर क्षेत्र के सुजुनीपुर गांव के समीप पहुंची तभी सांड़ से टकरा गई।
इसके कारण उनकी गाड़ी तेज रफ्तार होने के कारण पलट गई। इसमें लखनऊ के बीकेडी निवासी हरीश पांडेय (38) पुत्र कृष्ण गोपाल पांडेय, थाना मढ़ियाना के करैया निवासी लवकुश (34)पुत्र रामलाल विश्वकर्मा एवं चालक गोलू (30) घायल हो गए।
हादसे की जानकारी होते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही डायल 100 की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए शिकोहाबाद सीएचसी पर लाई। इसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सक उसे फिरोजाबाद रेफर करने की तैयारीकर रहे थे।