फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी ने तोड़ दी कारोबारियों की कमर

विज्ञापन
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। आम बजट को लेकर व्यापारी वर्ग खासा उत्साहित है। जीएसटी के प्रावधानों में राहत की उम्मीद व्यापारियों को बजट से नजर आ रही है। व्यापार की दिक्कतों को लेकर व्यापारी भी विशेष योजना की मांग कर रहे हैं। ऐसे में व्यापारियों को आम बजट से काफी आस है।
विज्ञापन


एक जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद व्यापारी असमंजस में हैं। एक ओर व्यापारी जीएसटी के प्रावधानों को लेकर राहत महसूस कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बढ़ी संख्या मेें व्यापारी जीएसटी को लेकर विरोध जता रहे हैं। वहीं अब आम बजट से व्यापारियों को थोड़ी आस बंधी है।

व्यापारी चाहते हैं कि उनके लिए कुछ वस्तुओं के टैक्स में कुछ कटौती की जाए। साथ ही व्यापारियों की समस्या के लिए व्यापारी आयोग का गठन किया जाए। ताकि एक ही स्तर पर व्यापारियों की समस्याओं को दूर किया जाए। वहीं व्यापारी बढ़ते विदेशी निवेश को लेकर भी सरकार से राहत मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें