फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा बरामदगी में फंस सकती है आगरा पु लस

विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
एटा। आगरा के सिकंदरा पुलिस को मिरहची क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य संजीव कुमार पर तमंचा बरामद होने की घटना महंगी पड़ सकती है। सदस्य ने आगरा एसएसपी को तमंचे के आरोप में झूठा फंसाने की शिकायत एसओ सहित अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य संजीव कुमार निवासी उद्देतपुर ने शिकायती पत्र के माध्यम से एसएसपी को बताया कि विगत दस जनवरी को वह आगरा के सिकंदरा स्थित कारगिल पेट्रोल पंप के पास डीजल लेने के बाद कार पर खड़ा था। तभी सिकंदरा थाना प्रभारी अपने हमराह पुलिस बल के साथ आए और गाड़ी के कागजात मांगे। इस पर उसने पुलिस कर्मियों को गाड़ी के फोटोस्टेट कागज दिखाए।

पुलिस कर्मियों ने कागजोें को प्रमाणिक नहीं माना। इस पर उसने पुलिस से मूल कागजों को मंगाने के लिए समय मांगा। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उसके साथ गालीगलौज कर दी और कार की चाबी निकाल ली। विरोध करने पर पुलिस कर्मी संजीव को थाने ले गए। थाने में पुलिस ने उस पर आनन-फानन में तमंचा बरामदगी की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया। हालांकि उसके पास कोई तमंचा नहीं था। पीड़ित ने एसएसपी से दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें