बिछवां। विकास खंड सुल्तानगंज के सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख रीतू भारती की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महत्वपूर्ण एजेंडा के साथ विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव तैयार कराए गए।
इस दौरान बीडीओ राम शिरोमणि मौर्य ने कहा कि पिछली धनराशि से विकास कार्य करा दिए गए हैं। इस वर्ष की धनराशि के लिए अभी प्रस्ताव नहीं भेजा गया है। उन्होंने एनआरएनएलएम योजना पर बोलते हुए कहा कि महिलाएं एक गांव में रहकर समूह बनाने के लिए महिलाओं को जागरूक कर रही हैं। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी।
कौशल विकास मिशन के तहत गांव की महिलाएं निशुल्क ब्यूटी पार्लर, सिलाई कढ़ाई सीख सकती हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ब्लॉक सभागार के अंदर एक मॉडल रूप तैयार कराया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन पर बताया कि अभी तक 40 गांवों को ओडीएफ में शामिल किया गया है। अगले वर्ष में सभी ग्राम पंचायतों ओडीएफ में चयनित करली जाएंगी।