मथुरा। शुक्रवार की सुबह हाईवे के गांव बिरजापुर में दो पक्षों में फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस को देख फायरिंग करने वाले दोनों पक्ष भाग खड़े हुए। मामला चुनावी रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह से अधिक लोगों को पाबंद किया है।
थाना हाईवे के गांव बिरजापुर निवासी देवेंद्र और नरेंद्र में शुक्रवार को झगड़ा हो गया। इसको लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। एक-दूसरे को निशाना बनाकर फायरिंग की तो गांव में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस को देख फायरिंग करने वाले दोनों पक्ष भाग खड़े हुए। कार्यवाहक थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से वकीलों ने तहरीर दी है। जांच के बाद मुकद्दमा दर्ज किया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि नरेंद्र, गौरीशंकर, श्यामबाबू, अन्नू और दूसरे पक्ष के देवेंद्र, जितेंद्र और एक अन्य को पाबंद किया गया है।