फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
भ्‍ााजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खैरगढ़। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रभूदयाल शर्मा की उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे पूर्व उनके भाई शंभू दयाल की मौत हो चुकी है। इधर पुलिस की पकड़ से मुख्य आरोपी भोला अभी तक दूर है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


थाना खैरगढ़ क्षेत्र के कसबा हाथवंत में खेत में पशुओं के चले जाने के कारण 16 दिसंबर को विवाद हुआ था। विवाद में हाथवंत निवासी भोला जाटव, उसकी पत्नी ज्योति सहित अन्य लोगों ने हमला कर दिया था। हमले में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रभूदयाल शर्मा, उनके भाई शंभू दयाल शर्मा एवं भतीजा विकास शर्मा घायल हुए थे। पिछले दिनों भाजपा नेता के भाई शंभूदयाल शर्मा की मौत हो गई थी।

शुक्रवार को भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रभूदयाल शर्मा ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मारपीट की घटना में दो लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार शाम जब शव गांव आया तो ग्रामीणों की भीड़ लग गई। एसएसपी डा.मनोज कुमार ने मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी भोला जाटव की गिरफ्तारी नहीं होने पर दस हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस भोला की पत्नी ज्योति को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया कि हाथवंत निवासी श्याम सिंह, ब्रजेश उर्फ पीटू, कुसमा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मुख्य आरोपी भोला जाटव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें